High Court Recruitment: हाई कोर्ट में 1318 पदों पर निकली भर्ती, 1.42 लाख तक सैलरी, आवेदन शुरू, जानें डिटेल

गुजरात हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी।
high court recruitment

High Court Recruitment: गुजरात हाई कोर्ट में इंग्लिश स्टेनोग्राफर, डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोर्ट अटेंडेड, कोर्ट मैनेजर, ड्राइवर समेत है कई पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1318 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 मई 2024 से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 15 जून तक चलेगा। 17 से 19 जून तक करेक्शन विंडो खुला रहेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर पाएंगे।

ऐसे देखें अधिसूचना

गुजरात हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऑफ़िशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/HCG पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

इंग्लिश स्टेनोग्राफर के लिए 54, डिप्टी सेक्शन ऑफिसर के लिए 122, ड्राइवर के लिए 34, कोर्ट अटेंडेंट के लिए 208, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 148, कोर्ट मेनेजर के लिए 21, गुजराती स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए 214, गुजराती स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए 307 और प्रोसेसर के लिए 210 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्यता और वेतन अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु सीमा पोस्ट पर निर्भर करती है। किसी भी पद के लिए आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं है।

वेतन

  • इंग्लिश स्टेनोग्राफर- 39900 से 1,26, 600 रुपए
  • ड्यूटी सेक्शन ऑफिसर 39, 900 रुपए
  • कंप्यूटर ऑपरेटर- 19, 900 रुपए से लेकर 63, 200 रुपए
  • कंप्यूटर मैनेजर- 56,100
  • गुजराती स्टेनोग्राफर ग्रेड 2- 44900- 1, 42, 400 रुपए
  • गुजराती स्टेनोग्राफर ग्रेड 3- 39,900 से लेकर 1, 26,600 रुपए तक

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://hc-ojas.gujarat.gov.in/ पर जाएं।
  • “Current Jobs” के सेक्शन में जाकर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन पोर्टल का होम पेज खुलेगा। यहाँ “New Candidates Registration Here” के लिंक पर क्लिक करें।
  • दिशानिर्देश को पढ़ें और “I Agree” बटन पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी सही से दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • ईमेल पर प्राप्त एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • “Complete Application Form” के लिंक पर क्लिक करें। अपनी सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। 
  • फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में “Final Submit” लिंक पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews