High Court Recruitment: हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 2329 पद रिक्त, 27 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल

मद्रास हाई कोर्ट में 2329 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
high court recruitment

High Court Recruitment: मद्रास हाई कोर्ट ने रीडर, गार्डनर, ड्राइवर, ऑफिस असिस्टेंट, एग्जामिनर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 2329 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 मई 2024 है।

रिक्त पदों की संख्या

ऑफिस अटेंडेंट के लिए 638, प्रोसेस सर्वर के लिए 242, सफाई कर्मचारी के लिए 202, वॉचमैन के लिए 459, वॉचमैन-मसलची के लिए 85,  मसलची के लिए 402, वॉटरमैन के लिए 2, स्वीपर के लिए 1, रीडर के लिए 11, एग्जामिनर के लिए 60, सीनियर बैलिफ़ के लिए 100, प्रोसेस राइटर के लिए 1, ज़ीरॉक्स ऑपरेटर के लिए 53, ड्राइवर के लिए 27, कॉपिस्ट अटेन्डर के लिए 16 और गार्डनर के लिए 12 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 8वीं पास/SSLC पब्लिक एग्जाम पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर पद पर आवेदन करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। मसलची, सफाई कर्मचारी, वॉचमैन पदों के लिए उम्मीदवारों तमिल लिखना और बोलना आना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है, विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। कैंडीडेट्स https://www.mhc.tn.gov.in/recruitment/notification_dist पर जाकर जिला वार नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों का चयन सामान्य लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और विवा-वॉयस के आधार पर होगी। चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति तमिलनाडु में होगी। आवेदन करने के लिए 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस “शून्य” है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर MHC Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। आपके ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews