12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हाई कोर्ट में निकली 291 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें Apply, जानें डिटेल

हाई कोर्ट में 250 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में आयोजित परीक्षा के आधार पर होगा।
high court recruitment

Highcourt Recruitment 2024: कलकत्ता हाई कोर्ट ने लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। शुरुआत में नियुक्ति अस्थायी होगी, लेकिन बाद स्थायी भी हो सकती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 291 है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का का पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा परिषद या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड या  काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं को पास होना अनिवार्य है।  निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

कैंडीडेट्स का तीन चरणों में आयोजित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट, प्रतियोगी लिखित परीक्षा और विवा वॉयस टेस्ट शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा  100 अंकों की होगी, इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। वहीं लिखित परीक्षा यानि फेज 2 में तीन विषय शामिल होंगे। प्रत्येक विषय 100 अंकों का होगा। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। भेज दो परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को विवा वॉयस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इसके बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews