HP High Court Vacancy : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10 सितंबर तक करें आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

HP High Court Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों के लिए 388 वैकेंसी निकली हैं। अभ्यर्थी 10 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
jobs

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला न्यायपालिका में 388 विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इन पदों में कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड तीन, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्दली /चौकीदार/सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

आवेदन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://highcourt.hp.gov.in/ के भर्ती पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 10 सितंबर, 2026 को रात 11:59 बजे समाप्त होगी।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार निर्धारित नियमों, पात्रता समेत अन्य जानकारी की अच्छे तरीके से जांच कर लें। भर्ती से जुड़ी परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से दी जाएंगी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित संभावित रिक्तियों की संख्या भविष्य में बढ़ या घट सकती है और नियुक्ति इन पदों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.

पदों का विवरण (388 पद)

  • ​क्लर्क (Clerk): 141 पद
  • ​चपरासी / अर्दली / चौकीदार / सफाई कर्मचारी: 89 पद
  • ​स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: 79 पद
  • ​प्रोसेस सर्वर (Process Server): 65 पद
  • ​ड्राइवर (Driver): 09 पद
  • ​कोर्ट मैनेजर (Court Manager): 05 पद

​शैक्षणिक योग्यता:

  • क्लर्क: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर ऑपरेटिंग, विंडो और लिनुक्स, ऑपरेटिंग सिस्टम आदि की नॉलेज और टाइपिंग आती हो। इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट इऔर हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग आती हो। टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाई कर सकें।
  • स्टेनोग्राफर: ग्रेजुएशन की डिग्री। कैंडिडेट्स स्टेनोग्राफी टेस्ट (इंग्लिश में) में 80 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन से क्वालिफाई। टाइपिंग टेस्ट ।
  • प्रोसेस सर्वर एवं चपरासी पद: 10+2 (बारहवीं) उत्तीर्ण।
  • ​ड्राइवर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वैलिड LMV लाइसेंस हो साथ में तीन साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार-कम सफाई कर्मचारी: 12वीं पास की हो।
  • ​कोर्ट मैनेजर: किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एमबीए (MBA।  प्रोसेस मैनेजमेंट या आईटी सिस्टम मैनेजमेंट या ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट या फाइनेंशियल मैनेजमेंट में 3 साल काम का अनुभव।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। ​हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

  • कोर्ट मैनेजर के लिए 25-35 वर्ष तक ।
  • अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस के लिए 18-45 वर्ष तक।
  • हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, पीएच के लिए 18-50 वर्ष तक ।
  • राज्य के सरकारी कर्मचारी 50 वर्ष तक

​आवेदन शुल्क :

  • ​सामान्य / अनारक्षित वर्ग: 450 रुपए
  • ​आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PH): 300 रुपए
  • ​शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, टाइपिंग या स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू।

वेतन: अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन 18,000 रुपये से 1,54,300 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।

  • कोर्ट मैनेजर को पे लेवल-16 के मुताबिक 48,700- 1,54,300/- रुपये प्रति माह ।
  • क्लर्क को पे लेवल-03 पर 20,200-64,000  रुपये पे मैट्रिक्स प्रति माह।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III को पे लेवल-06 पर 25,600-81,200 प्रति माह।
  • ड्राइवर की लेवल-05 पर 21,300-67,800 प्रति माह।
  • प्रोसेस सर्वर को पे-लेवल 1 को 18,000-56,900 प्रति माह।
  • चपरासी/चौकीदार/सफाई कर्मचारी/चौकीदार कम-सफाई कर्मचारी को पे-लेवल 01 पर 18,000-56,900/-रुपये सैलरी तय की गई है।

Himachal Pradesh High Court Recruitment notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews