फिनी 2023 अंतर्राष्ट्रीय छवि प्रतियोगिता के लिए ऐसे करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर

फिनी 2023 अंतर्राष्ट्रीय छवि प्रतियोगिता के लिए ऐसे करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर

FINI 2023 International Image Contest : इंटरनेशनल इमेज फेस्टिवल (फिनी) का आयोजन हिडाल्गो राज्य के स्वायत्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है, यह प्रतियोगिता मेक्सिको में आयोजित इंटरनेशनल इमेज फेस्टिवल 2023 का हिस्सा है प्रतियोगिता की थीम ‘इंडीजीनियस पीपुल’ रखी गई है इसके लिए दो कैटेगरी, प्रोफेशनल और स्टूडेंट निर्धारित की गई है। प्रत्येक कैटेगरी में 4 शैलियों: फोटोग्राफी (एनालॉग एवं डिजिटल), अल्टरनेटिव टेक्निक्स (डिजिटल ग्राफिक्, फोटो मोंटाज अथवा कोलाज), डॉक्यूमेंट्री फिल्म और पोस्टर को शामिल किया गया है।

योग्यता

फोटोग्राफी, डिजाइन, विजुअल आर्ट और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के प्रोफेशनल्स एवं स्टूडेंट्स दोनों ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

क्या मिलेगा

प्रोफेशनल कैटेगरी के तहत फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश 2.5 लाख रूपए, 1.66 लाख रूपए व लगभग 83 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। ऐसे ही अल्टरनेटिव टेक्निक्स एवं पोस्टर प्रतियोगिता के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश 1.66 लाख रूपए, 1.04 लाख रूपए, व 41 हजार रूपए प्रदान की जाएगी। वहीं स्टूडेंट कैटेगरी के तहत फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश 1.24 लाख रूपए, 83 हजार रूपए व 41 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। वहीं अल्टरनेटिव टेक्निक्स एवं पोस्टर प्रतियोगिता के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश 83 हजार रूपए, 54 हजार रुपए व 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2023

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।

https://www.uaeh.edu.mx/fini/en/index.html

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews