शिक्षक बनने का सपना होगा साकार, पहली से आठवीं तक पढ़ाने के लिए करें अप्लाई

NTET 2024: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। NTET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा को पास कर आप कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने का मौका पा सकते हैं।
NTET 2024

NTET 2024: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। राष्ट्रीय शिक्षक प्रवेश परीक्षा (NTET) का रजिस्ट्रेशन अब खुल चुका है। यह परीक्षा न केवल भारत में शिक्षकों की सबसे ज्यादा डिमांड में से एक है, बल्कि यह सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में भी काम करती है।

NTET परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द अपने आवेदन फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। याद रखें समय पर आवेदन करना बहुत जरूरी है। ताकि, अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी पूरी कर सके।

कैसे करें NTET परीक्षा के लिए आवेदन

1. सबसे पहले NTET की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NTET/ पर लॉगिन करें।

2. जब आप वेबसाइट के होम पेज को ओपन करेंगे तो आपके सामने तरह-तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे। जिनमें से NTET रजिस्ट्रेशन से जुड़ी लिंक को पहचाने और उस पर क्लिक करें।

3. अगर आप नए आवेदक हैं तो नए लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा। ताकि, आप अपना नया खाता बना सकें।

4. आवेदन पत्र में आवश्यक सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी भरें। इस बात का ध्यान रखें की सभी विवरण सही और सटीक हो।

5. आपकी पहचान और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना बिल्कुल ना भूलें।

6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है। इसलिए अपने भुगतान की विधि का सिलेक्शन करें।

7. सफल आवेदक के बाद आपको एक कंफर्मेशन पेज प्राप्त होगा। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

NTET के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

NTET के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ खास पात्रता मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। सबसे पहले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शिक्षा में ग्रेजुएशन की डिग्री बीएड या समकक्ष योग्यता हासिल करनी होगी। इसके अलावा यदि आप प्राथमिक स्तर पर पढ़ाना चाहते हैं, तो आपकी 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही आपको प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा या बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। इन सभी मापदंडों को पूरा करने के बाद ही आप NTET के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NTET परीक्षा पैटर्न

अगर NTET परीक्षा के परीक्षा पैटर्न की बात की जाए, तो परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहले पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। जबकि, दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है जो लोग कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। दोनों ही पेपर में बाल विकास, शिक्षण विधियां, भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों से जुड़े मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाते हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य यह जांचना होता है, कि उम्मीदवारों के पास बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान और समझ है या नहीं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews