HPCL Recruitment: एचपीसीएल ने निकाली 247 पदों पर भर्ती, 2.4 लाख रुपये वेतन, 30 जून तक करें आवेदन, जानें डिटेल

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कई पदों भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
hpcl recruitment

HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऑफिसर, सीए और इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 247 है। एन जो भी उम्मीदवार एनर्जी सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 93, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 43, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर के लिए 5, केमिकल इंजीनियर के लिए 7 और सिविल इंजीनियर के लिए 10 पद रिक्त हैं। अलग-अलग सेक्टर में सीनियर ऑफिसर के लिए 24 पद रिक्त है। मैनेजर टेक्निकल के लिए 2, मैनेजर सेल्स आर एंड डी  प्रोडक्ट कर्मशलाइजेशन के लिए दो, डिप्टी जनरल मैनेजर-कैटालिस्ट बिजनेस डेवलपमेंट के लिए 1, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 29, क्वालिटी कंट्रोल ऑफीसर के लिए 9, आईएस ऑफिसर के लिए 15, सिक्योरिटी ऑफिसर-साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट के लिए एक, क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए 6 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच है। इंजीनियरिंग पदों के लिए  अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष। संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवारों के पास  4 साल फुल टाइम कोर्स इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर  के लिए का केमिस्ट्री में 2 वर्ष एमएससी की डिग्री और 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।  योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

कैंडीडेट्स का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू/ ग्रुप डिस्कशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और  मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद इंजीनियर 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपए तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी। सीनियर ऑफिसर के लिए वेतन 60,000 रुपए से लेकर 1,80,000 रुपए तक रहेगा। वहीं सीनियर मैनेजर के लिए वेतन 90,000 रुपए से लेकर 2,40,000 रुपए तक है।

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस “शून्य” है। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/ पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में जाकर “Job Opening” के लिंक पर क्लिक करें।
  • HPCL Offier Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल को भरकर लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भारी। पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews