हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन

government job 2024

HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप एचपीसीएल में अप्रेंटिससिप करने की इच्छा रखते हैं तो 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, आईटी, साइंस, टेलीकॉम्यूनिकेशन इत्यादि क्षेत्रों में रिक्त पद हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। 60% अंकों के साथ सिविल/मैकेनिकल/केमिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम्यूनिकेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्युटर साइंस/पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी कैडिडेट्स के लिए 50% अंक अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनवरी या फरवरी मास में इंटरव्यू का आयोजन होगा। नियुक्ति के बाद इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को 25,000 रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष है।

ऐसे करें आवेदन-

  • सबसे पहले http://jobs.hpcl.co.in/Recruit New/recruitlogin.jsp पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें। रजिस्ट्रेशन करने पर लॉग इन आइडी और पासवर्ड ईमेल आइडी पर मिलेगा।
  • अब लॉग इन करें। HPCL GAT (Engineering) Engagement 2024 पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। फॉर्म को सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews