HPCL Recruitment 2024: यहां विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जानें आयु सीमा और योग्यता

HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर दें।
government jobs

HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

एचपीसीएल द्वारा निकाली गई भर्ती के माध्यम से मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 93, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 43, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर के लिए 5, केमिकल इंजीनियर के लिए 7 और सिविल इंजीनियर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं अलग-अलग सेक्टर के लिए सीनियर ऑफिसर के 24 पद, मैनेजर टेक्निकल के लिए 2, मैनेजर सेल्स आर एंड डी प्रोडक्ट कर्मशलाइजेशन के लिए दो, डिप्टी जनरल मैनेजर-कैटालिस्ट बिजनेस डेवलपमेंट के लिए 1, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 29, क्वालिटी कंट्रोल ऑफीसर के लिए 9, आईएस ऑफिसर के लिए 15, सिक्योरिटी ऑफिसर-साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट के लिए 1 , क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए 6 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 25 और अधिक से अधिक 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इंजीनियरिंग पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिक से अधिक 25 वर्ष। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवारों के पास 4 साल फुल टाइम कोर्स इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए का केमिस्ट्री में 2 वर्ष एमएससी की डिग्री और 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा। इसमें पास होने के बाद पर्सनल इंटरव्यू/ ग्रुप डिस्कशन में शामिल होना होगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद उनका चयन होगा। चयनित होने के बाद इंजीनियर 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपए तक की सैलरी हर महीने दी जाएगी। सीनियर ऑफिसर के लिए वेतन 60,000 रुपए से लेकर 1,80,000 रुपए तक रहेगा। वहीं सीनियर मैनेजर के लिए वेतन 90,000 रुपए से लेकर 2,40,000 रुपए तक है।

आवेदन शुल्क

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निश्चित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जहां पर जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1180 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क “शून्य” है। इससे संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम के आधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/ पर जाएं।
  • यहां करियर सेक्शन में जाकर “Job Opening” के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर HPCL Offier Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल को भरकर लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर मांगी गई सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • आवदेन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews