HPCL Recruitment: यहाँ इंजीनियर, CA और अन्य कई पदों पर निकली है बंपर भर्ती, जाने आयु-पात्रता

HPCL Recruitment: यहाँ इंजीनियर, CA और अन्य कई पदों पर निकली है बंपर भर्ती, जाने आयु-पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। सूचना के मुताबिक इंजीनियर, एचआर ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, मैनेजर, CA और अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियर पद पर 212 वैकेंसी, सैफ्टी ऑफिसर के पद पर 13 वैकेंसी, फायर एण्ड सैफ्टी ऑफिसर के पद पर 2, क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पद पर 27, ब्लेन्डींग ऑफिसर के पद पर 5, सीए के पद पर 15, एचआर पद पर 8, वेल्फेयर पद पर 2, लॉ ऑफिसर पद पर 5, लॉ ऑफिसर एचआर पद पर 2 और मैनेजर पद पर 3 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े… Palm Astrology : क्या आपके हाथ की रेखा में भी है ये चिन्ह, इतने लक्की होते है ऐसे लोग

सैलरी और योग्यता

50000 रुपये और 2 लाख रुपये के बीच की सैलरी नियुक्ति के बाद दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए सैलरी भी अलग निर्धारित की गई, जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। स्नातक पास/इंजीनियरिंग डिग्री/ सीए/ एमबीए/ पीजी/ डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और आवेदन

इंजीनियर पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 साल है, लॉ ऑफिसर के लिए 26 साल, मैनेजर के लिए 36 साल और अन्य पदों के लिए 27 साल है। उम्मीदवारों का चयन कंप्युटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन के लिए 1180 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के भुगतान की जरुरत नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews