HPSC PGT Vacancy: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सरकारी शिक्षक के 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

अगर आप सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो हरियाणा लोक सेवा आयोग में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।
HPSC PGT Vacancy

HPSC PGT Vacancy: कई युवा ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं। सरकारी नौकरी की चाहत में युवाओं को हर तरह की वैकेंसी के लिए अप्लाई करते हुए देखा जाता है। अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा हरियाणा कैडर और मेवात कैडर में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती की अधिसूचना जारी हो चुकी है और यह भर्ती आज से यानी की 25 जुलाई से शुरू हो रही है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 3069 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त रखी गई है।

पात्रता एवं मापदंड

जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उनका हिंदी और संस्कृत विषय के साथ मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा 12वीं, बीए और एमए हिंदी विषय के साथ पास किया होना चाहिए। जो अभ्यर्थी संबंधित स्ट्रीम से एमएससी, एमए, एमकॉम और बीएड उत्तीर्ण हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट और स्कूल एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वालीफाई होना भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। उनमें जनरल, ओबीसी, और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को रूपए 1000 का भुगतान करना होगा। एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस ईएसएम और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क देना होगा। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

HPSC PGT Vacancy

ऐसे करें आवेदन

  • हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के इन पदों पर भारती के लिए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करना होगा।
  • वेबसाइट के पेज पर भर्ती की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी की जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews