HPSC ने 121 पदों पर शुरू की आवेदन की प्रक्रिया, जानिए आयु-पात्रता और जरूरी डिटेल्स

HPSC

HPSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से राज्य सेवा परीक्षा के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 121

चयन प्रक्रिया

HPSC की तरफ से जारी विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में के आधार पर किया जाएगा। जिसमें पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा चरण साक्षात्कार की परीक्षा का है।

परीक्षा की तारीख

HPSC की तरफ से जारी अधिसूचना के आधार पर इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा। जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 मार्च से 31 मार्च 2024 के बीच हो सकती है। वहीं साक्षात्कार के लिए तारीख का एलान बाद में किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

HPSC के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-पात्रता

HPSC की तरफ से जारी डीएसपी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। जबकि अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आवेदन शुल्क

HPSC के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मदीवरों के लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं हरियाणा में आरक्षित और सभी महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। जबकि पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए छूट प्रदान किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews