HSL Recruitmemt 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 24 अप्रैल लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

Hindustan Shipyard Limited

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार (Government Of India) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL Recruitment 2022) ने 40 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है,इसकी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 24 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार पदों के अनुसार निर्धारित तारीख तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

HSL Recruitment 2022- Hindustan Shipyard Limited Recruitment

कुल पद- 40

पदों का विवरण

  • जनरल मैनेजर (एचआर) – 1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) – 1 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) – 2 पद
  • मैनेजर (टेक्निकल) – 7 पद
  • मैनेजर (कमर्शियल) – 2 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (फायनेंस) – 1 पद
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर (टेक्निकल) – 4 पद
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर (एचआर) – 1 पद
  • डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (प्लांट मेंटेनेंस) – 2 पद
  • डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (सिविल) – 2 पद
  • डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (टेक्निकल) – 10 पद
  • डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (आइटी एण्ड ईआरपी) – 2 पद
  • डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर (एचआर) – 2 पद
  • सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल) – दिल्ली ऑफिस – 1 पद
  • सीनियर कंसल्टेंट (ईकेएम सबमरीन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एण्ड आउटसोर्सिंग)– 1 पद
  • कंसल्टेंट (ऐडमिनिस्ट्रेशन) – दिल्ली ऑफिस – 1 पद

योग्यता- महाप्रबंधक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए। डिप्टी महाप्रबंधक के पद के लिए उम्मीदवारों के पास सार्वजनिक क्षेत्र में न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। प्रबंधक के पग पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बड़ी और प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में कम से कम 09 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन-

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अप्रैल 2022 को या उससे पहले hslvizag के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hslvizag.in पर विजिट करने के बाद करिअर सेक्शन में जाएं।
  • 2 मार्च तारीख के साथ सम्बन्धित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक और ऑनलाइन आवेदन लिंक दिए गए हैं।
  • इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन के पेज पर जा सकते हैं।सम्बन्धित पद के आवेदन लिंक पर क्लिक करके और मांगे गये डिटेल्स भरकर अपना अप्लीकेशन सबमिट करें।इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews