सरकारी नौकरी 2024: HURL ने निकाली 212 पदों भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन, 1.4 लाख तक वेतन, जान लें पात्रता

HURL डिप्लोमा और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 212 पद खाली है।
CGPSC Recruitment 2026

HURL Recruitment 2024: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://career.hurl.net.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2024 है। भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 212 है।  ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 67 रिक्त हैं। इसमें से केमिकल फील्ड के लिए 40, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 15, इलेक्ट्रिकल के लिए 6 और मैकेनिकल के लिए 6 पद खाली हैं। वहीं डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के लिए 145 पद खाली हैं। इसमें से 130 पद पर केमिकल और 15 पद इंस्ट्रूमेंटेशन क्षेत्र में रिक्त है।

चयन प्रक्रिया और वेतन ( HURL Engineer Trainee Selection Process)

उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी को 23,000 रुपये से लेकर 76,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (HURL Vacancy Eligibility) 

  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग के क्षेत्र में BE या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।
  • डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी– आवेदन के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियर डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है।

ऐसे करें आवेदन (How to apply?)

आवेदन करने के लिए एचयूआरएल के ऑफिशियल वेबसाइट https://career.hurl.net.in/ पर जाएं। “Career” सेक्शन में जाकर भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों, फोटो और सिग्नेचर को गाइडलाइंस के मुताबिक अपलोड करें। डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी पद पर आवेदन करने के लिए 500 रुपये और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए 750 रुपये शुल्क का भुगतान करें। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews