युवाओं के लिए सुनहरा मौका, HVF ने निकाली बंपर भर्ती, 1850 पद खाली, मात्र 300 रुपये फीस, अच्छा वेतन, 19 जुलाई तक करें आवेदन 

हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 1800 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। एप्लीकेशन प्रोसेस कुछ दिनों में शुरू होगा। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
HVF recruitment 2025

आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (एवीएनएल) के अंतर्गत आने वाले हैवी व्हीकल फैक्ट्री (एचवीएफ) जूनियर तकनीशियन पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। इस संबंध नोटिफिकेशन 23 जून को जारी कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाकर 18 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने की सलाह दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर देखें।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1850 है। फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटिगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल के लिए 925, ईडब्ल्यूएस के लिए 163,  एएसी के लिए 313, एसटी के लिए 14, पीडब्ल्यूडी के लिए 62 और एक्स सर्विसमैन के लिए 171 पद खाली हैं। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला और एक्स-सर्विसमैन को फीस पेमेंट से छूट मिलेगी। नियुक्ति 1 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, उम्मीदवारों के प्रदर्शन को देखते हुए इसे 3 वर्ष तक आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

क्या है योग्यता और आयु सीमा? (HVF Recruitment)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास आवेदन कर सकते हैं। हालांकि हालांकि जूनियर टेक्नीशियन सेंड एंड शॉर्ट ब्लास्ट के लिए दसवीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। उनके पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट और आईटीआई अंक के आधार पर होगा। इसके शैक्षणिक योग्यता में 65 प्रतिशत अंक भी होने चाहिए। नियुक्ति के बाद न्यूनतम 21000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा आईडीए, विशेष भत्ता और तीन प्रतिशत सालाना इंक्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा। अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है, जो नीचे उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews