इंटेलिजेंस ब्यूरो ने निकाली 226 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, मिलेगा 1 लाख से अधिक वेतन, 14 जनवरी तक करें आवेदन

Teacher Recruitment 2024

IB Recruitment 2023:  इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक पॉजिशन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी। कंप्यूटर साइंस-आईटी और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवार 12 जनवरी 2024 तक आवेदन कर पाएंगे। एसबीआई चालान के माध्यम से 16 जनवरी तक फीस भुगतान कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

कुल 226 पद रिक्त हैं। कंप्यूटर साइंस और आईटी उम्मीदवारों के लिए 79 पद रिजर्व हैं। जिसमें से 32 पद UR, 25 पद ओबीसी, 11 पद एससी, 3 पद एसटी और 8 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व होंगे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियर के लिए 147 पद खाली हैं। इनमें से 61 पद जनरल के लिए रिक्त हैं।

आयु सीमा और योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। भर्ती के लिए GATE 2021, 2022 और 2023 में कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले कैंडीडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन IB ACIO Tech एग्जाम के तहत होगा। नियुक्ति के बाद 44,900 रुपये से लेकर 1, 42, 400 रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी और महिलाओं को 100 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews