IB Recruitment 2024: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर भर्ती, 650 से अधिक पद रिक्त, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल

ib recruitment 2024

IB Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो सुनहरा मौका लेकर आया है। ACIO, JIO, SA और अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है। रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 60 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 660 हैं।

रिक्त पदों की संख्या

  • ACIO-I एग्जीक्यूटिव-80
  • ACIO-II एग्जीक्यूटिव-136
  • ACIO-II/सिविल वर्क-3
  • JIO-I एग्जीक्यूटिव- 120
  • JIO-II एग्जीक्यूटि-170
  • JIO-II टेक्नोलॉजी- 8
  • JIO-I/एमटी- 22
  • SA एग्जीक्यूटिव – 100
  • हकवाई-कम-कुक- 10
  • प्रिंटिंग प्रेस ऑपरेटर-1
  • पीए-5

पात्रता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं पास/डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडीडेट्स को पोस्ट दिया जाएगा। www.mha.gov.in पर जल्द ही इस संबंध में डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • अधिसूचना में दिए गए बायो डेटा फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल लें। इसे अच्छे से भरें।
  • सारी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र के साथ स्व अभीप्रमाणित दस्तावेजों को जोड़े।
  • सही समय पर सही पते पर भेजें।
  • संयुक्त उप निदेशक/जी-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एसपी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021 (Joint Deputy Director/G-3, Intelligence Bureau, Ministry of Home Affairs, 35 SP Marg, Bapu Dham, New Delhi-110021)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews