खुफिया विभाग में नौकरी का मौका, 362 पद खाली, 10वीं पास 14 दिसंबर तक भरें फॉर्म

इंटेलिजेंस ब्यूरो में 300 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होगा। दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IB Recruitment 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती (IB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in  पर जाकर 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर कर जमा कर पाएंगे। ऑफलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2025 है।  इससे संबंधित शॉर्ट नोटिस भी आईबी द्वारा जारी किया गया है। डिटेल नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगा। जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह कैंडिडेट्स को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 362 है। जिसमें से जनरल के लिए 160, ओबीसी के लिए 72, एससी के लिए 42, एसटी के लिए 54 और ईडब्ल्यूएस के लिए 32 पद रिजर्व किए गए हैं। वैकेंसी को अलग-अलग जॉन में बांटा गया है। फॉर्म भरने के लिए सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं जनरल,  ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 एडिशनल चार्ज देना होगा यानी फीस 650 रुपये होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से दसवीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, इससे संबंधित डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। ओबीसी को 3 वर्ष, एसटी/एससी को 5 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन टियर-1, टियर-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। टियर-1  परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। टियर-2 डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा का होगा, जो इंग्लिश भाषा और कंप्रीहेंशन से संबंधित होगा। यह कुल 50 अंक का होगा। उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

टियर-1 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक 30, ओबीसी के लिए 28, एससी/एसटी के लिए 25 और ईडब्ल्यूएस के लिए 30 होगा। स्टेज-2 परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों के टियर-2 के लिए सिलेक्ट किया जाती है। नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स में लेवल 1 के तहत 18000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कहीं सुविधा भी दी जाएगी।

ये रहा शॉर्ट नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews