IB Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1671 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

IB Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1671 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, इंटेलिजेंस ब्युरो (MHA IB Recruitment) में नई भर्ती की अपडेट आ चुकी है। कुल वैकेंसी 1671 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति सिक्युरिटी असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी और 25 नवंबर 2022 तक जारी रहेगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाईट पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होंगे। इसलिए अपडेट के लिए वेबसाईट पर विज़िट करते रहे।

वैकेंसी की संख्या
  • असिस्टेंट- 1521
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ-150
योग्यता और आयु सीमा

दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही डॉमिसाइल सर्टिफिकेट भी राज्य से होना अनिवार्य होगा, जहां के लिए आप अप्लाइ करेंगे। सिक्युरिटी असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 साल है। वहीं एमटीएस पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल है।

यह भी पढ़ें…MPESB MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ये रहेंगे नियम, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 3 टायर में होगा। टायर 1 की परीक्षा 100 अंकों की होगी, टायर 2 50 अंक और टायर 3 50 अंकों का होगा। आवेदन करने के लियर 50 रुपये परीक्षा फीस और 450 रुपये भर्ती प्रक्रिया चार्ज लगेगा। उम्मीदवार ऑनलाइन 5 नवंबर 2022 से आवेदन कर सकते हैं।

लिंक– www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews