IBPS Clerk 2024: IBPS क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए आज अंतिम दिन, यहां जानें कैसे करें आवेदन

IBPS Clerk 2024: IBPS द्वारा पब्लिक सेक्टर बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि आज, 21 जुलाई 2024, निर्धारित की गई है।
IBPS Clerk 2024: IBPS क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए आज अंतिम दिन, यहां जानें कैसे करें आवेदन

IBPS Clerk 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के 6128 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 21 जुलाई 2024, निर्धारित की है। दरअसल जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरना चाहिए। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया पब्लिक सेक्टर बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक आयु सीमा :

आयु सीमा: IBPS क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षण: आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जानें शैक्षणिक योग्यता:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना आवश्यक है।
अन्य आवश्यकताएं: उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान और स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा: IBPS क्लर्क 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा 13 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

दस्तावेज़ सत्यापन: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

परिणाम: सफल उम्मीदवारों की सूची अप्रैल 2025 तक जारी की जाएगी।

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, नुमेरिकल एबिलिटी, और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय सीमा निर्धारित होगी। जबकि मुख्य परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्न शामिल हो सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews