IBPS ने निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी, जानें फीस, पात्रता और परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस ने क्लर्क के 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक सक्रिय होने के साथ-साथ नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IBPS Clerk 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य जानकारी होनी चाहिए। इसलिए अधिसूचना जरूर पढ़ने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 11,403 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है।

कितनी फीस लगेगी?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी/ एसटी, PwBD, एक्स सर्विसमैन और DESM उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। फॉर्म भरते समय उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें ईमेल आईडी अवैध हो। फोटोग्राफर, दस्तावेज और हस्ताक्षर का फॉर्मेट और साइज निर्देशानुसार होना भी अनिवार्य है।

कौन कर सकता है आवेदन?

योग्यता:– आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर लिटरेसी और जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की आधिकारिक भाषा में प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा:– निर्धारित आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 जुलाई 1998 से लेकर 1 जुलाई 2006 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और तारीख जानें 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। मुख्य परीक्षा का वेज 100% होगा। प्रीलिम्स का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को होगा। मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल होंगे। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक एक अंक का होगा। प्रत्येक के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। कट-ऑफ आईबीपीएस द्वारा ही निर्धारित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews