IBPS Clerk Recruitment: क्लर्क पदों के लिए 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 11 बैंकों में होगी भर्ती, नोटिस जारी

IBPS Clerk Recruitment: क्लर्क पदों के लिए 1 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 11 बैंकों में होगी भर्ती, नोटिस जारी

IBPS Clerk Recruitment: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने कॉमन रीक्रूट्मन्ट प्रोसेस के तहत बैंकों में क्लर्क पदों पर होने वाली भर्ती की घोषणा कर दी है। साथ ही परीक्षा की टाइमलाइन भी जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। अब तक वैकेंसी की घोषणा नहीं हुई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

आईबीपीएस द्वारा प्रिलिम्स एग्जाम का आयोजन 26 और 27 अगस्त और 9 सितंबर को किया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 7 अक्टूबर को आयोजित होगी। पिछले साल 6000 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती हुई थी। उम्मीदवार है कि इस बार भी 6000-8000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार 11 बैंकों में क्लर्क पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। वैकेंसी की घोषणा 30 जून तक होने की संभावना है।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल निर्धारित की गई है। यह भर्ती केवल केवल ग्रेजुएट कैंडीडेट्स के लिए है। अभ्यर्थियों के चयन लिए तीन राउन्ड आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण प्रिलिम्स परीक्षा, दूसरा मेंस परीक्षा और तीसरा और अंतिम चरण प्रोविजिनल अलॉटमेंट है।

आवेदन प्रक्रिया

एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपये हैं। वहीं जनरल और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CRP Clerk XII” के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में बेसिक जानकारियों को दर्ज करें।
  • फिर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और लेफ्ट थंब इंप्रेसन अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें और इसे वेलिडेट करें।
  • आवेदन पत्र जमा सकरें और एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews