2026 में IBPS क्लर्क, PO, SO और आरआरबी परीक्षा कब? तारीख घोषित, देखें एग्जाम कैलेंडर

आईबीपीएस ने 2026-27 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम कैलेंडर उपलब्ध हो चुका है। आइए जानें पीओ, एसओ और क्लर्क एग्जाम कब होगा?
IBPS PO Exam 2026

बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 2026-27 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। महत्वपूर्ण तिथियाँ घोषित कर दी गई है। डिटेल नोटिफिकेशन बाद में जारी होगा। प्रशासनिक कारणों को लेकर तारीखों में बदलाव हो सकता है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आईबीपीएस प्रोनेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ/एमटी) प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को होगा। प्रीलिम्स में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। देशभर के विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में भर्ती होगी। अधिसूचना में वैकेंसी, पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध होगी। जिसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

आईबीपीएस एसओ और क्लर्क परीक्षा कब?

आईबीपीएस स्पेशल ऑफिसर (SO) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 को होगा। मुख्य परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। दोनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होंने की अनुमति होगी। कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानि क्लर्क भर्ती परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को होगी। वहीं मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को होगी।

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा की तारीख 

ऑफिसर स्केल-1 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर को होगी। मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी। ऑफिसर स्केल-2 और 3 के लिए सिंगल एग्जाम होगा, जिसका आयोजन 20 दिसंबर 2026 को हो सकता है। ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी। चयनित उम्मीदवारों की भर्ती देशभर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र बैंक में होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम कैलेंडर 

  1. सबसे पहले आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “IBPS Calendar 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एग्जाम कैलेंडर का पेज खुलेगा।
  4. इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।

रजिस्ट्रेशन के लिए गाइडलाइंस भी जारी 

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए एक ही रजिस्ट्रेशन होगा। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, थंब इंप्रेसन और हाथ से लिखित घोषणापत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। फॉर्मेट और साइज़ का खास ख्याल रखना होगा। वेबकैम या मोबाइल फोन के जरिए “लाइव फोटो” का प्रावधान भी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews