IBPS PO 2024: आईबीपीएस पीओ का नोटिफिकेशन जारी, 11 सरकारी बैंकों में होगी भर्ती, 4455 पद खाली, आवेदन शुरू, जानें डिटेल

आईबीपीएस पीओ भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हजों चुका है। देशभर के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में 4400 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
ibps po recruitment

IBPS PO Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने  पब्लिक सेक्टर बैंकों में प्रोबेशनरी  ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/ पर जाकर 21 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 4400 से अधिक पद खाली

रिक्त पदों की संख्या कुल 4455 है। भर्ती अभियान के तहत बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक ऑफ़, इंडिया यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एवं सिंध बैंक में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा और पात्रता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा  20 वर्ष से लेकर 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी /एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews