IBPS PO मेंस स्कोरकार्ड जारी, इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड भी उपलब्ध, ऐसे करें डाउनलोड 

आईबीपीएस पीओ मेंस स्कोरकार्ड और इंटरव्यू के लिए प्रवेश जारी हो चुके हैं। 24 दिसंबर तक साक्षात्कार होगा। दस्तावेजों को डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। लॉग इन डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। 
IBPS PO Mains 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा (IBPS PO Exam 2025) का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। इसके अलावा इंटरव्यू के लिए भी एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। स्कोर कार्ड और ई-कॉल लेटर निर्धारित समय के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसीलिए समय रहते इन्हें डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स का आयोजन 23 और 24 अगस्त को किया गया था। रिजल्ट 26 सितंबर को घोषित हुए थे। वहीं मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई थी। परिणाम 1 दिसंबर को घोषित किए गए थे। 10 दिसंबर कोप स्कोर कार्ड भी जारी हो चुका है। कुल 5208 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक ], यूको बैंक समेत देश के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में होगी। जनरल के लिए 2024, ईडब्ल्यूएस के लिए 520, ओबीसी के लिए 1337, एसटी के लिए 365 और एससी के लिए 782 पद खाली हैं।

आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू 

इंटरव्यू आईबीपीएस पीओ चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इसमें मेंस एग्जाम में सिलेक्टेड उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। कॉल लेटर में उम्मीदवार का नाम, कैंडीडेट्स का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, रोल नंबर/ यूजर आईडी, रजिस्ट्रेशन नंबर, इंटरव्यू डेट और समय, परीक्षा केंद्र का नाम  पता और कोड समेत गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। ई-कॉल लेटर 24 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

आईबीपीएस पीओ मेंस स्कोरकार्ड 

आईबीएस पीओ मेंस  कार्ड में परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थान, परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, मेंस एग्जाम की तारीख और कैटेगरी जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा सभी विषयों में प्राप्त अधिकतम अंक और कट ऑफ के साथ सब्जेक्ट वाइज प्राप्त स्कोर की जानकारी उपलब्ध होगी इसे। 17 दिसंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें डाउनलोड करें 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर सीआरपी पीओ/एंटी-XV ऑनलाइन मेंस एग्जाम स्कोरकार्ड या इंटरव्यू कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, जन्म तिथि/ पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड या स्कोर कार्ड का पेज खुलेगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews