
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन में देशभर के विभिन्न शहरों में 17, 23 और 24 अगस्त को आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा (IBPS PO Prelims 2025) का आयोजन किया था। एग्जाम समाप्त होने के बाद लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि अब तक इससे संबंधित कोई भी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईबीपीएस सितंबर के आखिरी सप्ताह में परिणाम घोषित कर सकता है।
परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें 2024 में प्रीलिम्स का आयोजन 20 अक्टूबर तक किया गया था। परिणाम की घोषणा 21 नवंबर को की गई थी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। जिसकी तारीख भी घोषित हो चुकी है।
आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा कब?
इस साल आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को होने वाला है। प्रोबेशनरी ऑफिसर की 5208 पदों पर भर्ती होने वाली है। मेंस एग्जाम में चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को 160 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 145 होगी। पार्ट-बी डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जो 25 अंक का होगा। इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा
प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए थे। इसमें तीन सेक्शन शामिल थे- इंग्लिश लैंग्वे, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे थी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “IBPS PO/MT प्रीलिम्स रिजल्ट 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

