IBPS Recruitment: इस दिन होगा इंटरव्यू, इन चीजों की होगी जरूरत, जाने यहाँ 

IBPS Recruitment: इस दिन होगा इंटरव्यू, इन चीजों की होगी जरूरत, जाने यहाँ 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS Recruitment 2022) ने हाल ही में सॉफ्टवेयर डेवलपर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, अब उम्मीदवारों के लिए विभाग ने इंटरव्यू के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, वह 21 और 22 अप्रैल को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शॉर्ट लिस्टिंग, ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें: official notification

यह भी पढ़े … SBI Recruitment 2022 : अधिकारी बनने का अच्छा मौका, लाखों में होगी सैलरी

बता दें कि उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई में होगी। उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सुबह 9:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। देरी से आने वाले उम्मीदवारों को भाग लेने का मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए गए है कि अपने साथ अपने जरूरी डॉक्यूमेंट और ओरिजिनल सर्टिफिकेट की 3 फोटो कॉपी जरूर लाएं। नियुक्ति के बाद सब सॉफ्टवेयर डेवलपर को ₹61818 की सैलरी की सैलरी हर महीने दी जाएगी, तो वही प्रोग्रामिंग असिस्टेंट को ₹45879 की सैलरी हर महीने दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा के तुरंत बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार इस पते पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए शामिल हो सकते हैं: बैंकिंग संस्थान कार्मिक चयन, आईबीपीएस हाउस, 90 फीट डीपी रोड, ठाकुर पॉलिटेक्निक के पीछे, बंद। डब्ल्यू ई हाईवे, कांदिवली (पूर्व), मुंबई 400101।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews