IBPS पीओ, क्लर्क, RRB समेत कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली, संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें डिटेल 

आईबीपीएस ने कई बैंकिंग परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। नया संशोधित एग्जाम कैलेंडर जारी हो चुका है। आइए जानें उम्मीदवार कैसे इसे डाउनलोड कर सकते हैं?
IBPS PO Exam 2025

बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने कई परीक्षाओं की तारीख में संशोधन किया है। नई तिथियों की घोषणा भी हो चुकी है। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर नया एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

आईबीपीएस पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में होगी। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को होगा। दोनों चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश कर 11 सरकारी बैंकों में होगी। रिक्त पदों की संख्या 3955 है। इस महीने कभी भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

आईबीपीएस एसओ और क्लर्क भर्ती परीक्षा

  • स्पेशल ऑफिसर और कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। एसओ प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी।  वहीं मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली है। कुल 896 पदों पर भर्ती होगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को आयोजित होगी।  मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली है।  618 पदों पर भर्ती होगी।

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षाओं की तारीख

  • ग्रामीण क्षेत्र बैंक भर्ती के लिए भी संशोधित तारीख घोषित हो चुकी है। ऑफिसर स्केल-1 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर को आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर कॉ होगी।
  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6,7, 13 और 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • ऑफिसर स्केल 2 और 2 के लिए सिंगल एग्जाम का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को होगा।

ऑनलाइन आवेदन जल्द होंगे शुरू

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होने वाली है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए सिंगल रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान लाइव फोटोग्राफ अपलोड करने का प्रावधान होगा जिसके लिए उम्मीदवार वेबकेम या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews