IBPS RRB 2024: ग्रामीण बैंकों में होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, ग्रेजुएट कर पाएंगे आवेदन, परीक्षा की तारीख घोषित

IBPS RRB का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। अगस्त में प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन होगा।
ibps rrb 2024

IBPS RRB 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। ग्रामीण बैंकों में पीओ, क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर भर्ती की जाएगी। पिछले साल आईबीपीएस ने सीआरपी आरआरबी-13 के तहत 8000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली थी। इस बार भी रिक्त पदों की संख्या इतनी होने की आशंका है।

परीक्षा की तारीखें

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। 3,4, 10, 17 और 18 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को पीओ पद के लिए होगा। वहीं 6 अक्टूबर को क्लर्क पद के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। ऑफिसर ग्रेड 2 और 3 के लिए मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को होगी।

चयन प्रक्रिया

क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीओ पद के लिए प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का आयोजन होता है। वहीं ऑफिसर ग्रेड 3 के लिए सिंगल लेवल एग्जाम और इंटरव्यू का आयोजन होता है।

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु समय अलग-अलग तय होती है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीओ और क्लर्क के लिए क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य होता है। वहीं ऑफिसर स्केल 2 के लिए  ग्रेजुएशन में 50% और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं ऑफिसर स्केल 3 के लिए 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा 

  • ऑफिस असिस्टेंट- 18 वर्ष से 28 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल 1-18 वर्ष से 30 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल 2- 21 वर्ष से 32 वर्ष
  • ऑफिस स्केल 3- 21 वर्ष से 40 वर्ष
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews