
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी भर्ती (IBPS RRB 2025) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होनें अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये है। फॉर्म भरने से नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ी
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट), पीओ (ऑफिसर स्केल-1) और ऑफिसर स्केल-2 और 3 पदों पर होने वाली है। आईबीपीएस ने ग्रामीण बैंक भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या में भी वृद्धि की है। पहले जहां 13,302 पदों पर भर्ती होने वाली थी, अब 13, 217 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें से क्लर्क के लिए 8022 और पीओ के लिए 3928 पर खाली है। ऑफिसर स्केल 3 के लिए 202 पद रिक्त हैं। बाकी पद ऑफिसर स्केल-2 के लिए खाली हैं।
कब होगी परीक्षा?
क्लर्क पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को देश भर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। वहीं पीओ पदों के लिए प्रीलिम्स 22 और 23 नवंबर 2025 को होगा। क्लर्क भर्ती के लिए मेंस एग्जाम 28 दिसंबर 2025 को होगा। पीओ मेंस के साथ ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर को भी आयोजित की जाएगी।
ऐसे भरें फॉर्म
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर “CRP RRB- XVI” के विकल्प पर जाएं।
- अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- यदि आप नए यूजर है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण के बाद आवेदन पत्र को भरना शुरू करें। इससे पहले गाइडलाइन जरूर पढ़ लें।
- सही साइज और फॉर्मेट में एप्लीकेशन फॉर्म में फोटोग्राफर, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल पास रख सकते हैं। जिसके लिए निर्धारित तारीख 13 अक्टूबर 2025 है।

