सरकारी नौकरी 2025: ग्रेजुएट के लिए IBPS ने निकाली 13,217 पदों पर भर्ती, 21 सितंबर तक भरें फॉर्म

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एप्लीकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। 13 हजार से अधिक पद खाली हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
ibps rrb recruitment 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने आरआरबी क्लर्क के साथ-साथ ऑफिसर स्केल-1, 2 और 3 पदों पर भर्ती (IBPS RRB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 21 सितंबर तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि चयन प्रक्रिया, पात्रता, फीस और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 13, 217 है। ऑफिस आसिस्टेंट के लिए 7,972, ऑफिसर स्केल-1 (पीओ) के लिए 3907, ऑफिसर स्केल-2 (एग्रीकल्चर ऑफिसर) के लिए 50, ऑफिसर स्केल-2 (लॉ) के लिए 48, ऑफिसर स्केल-2 (सीए) के लिए 69, ऑफिसर स्केल-2 (आईटी) के लिए 87, ऑफिसर स्केल-2 (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) के लिए 854, ऑफिसर स्केल-2 (मार्केटिंग ऑफिसर) के लिए 15, ट्रेजरी मैनेजर के लिए 16 और ऑफिसर स्केल-3 के लिए 199 पद खाली हैं।

कितनी है फीस?

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।
  • एससी, एसटी और पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को 175 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है?

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी और कंप्यूटर कॉलेज भी होना चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट और असिस्टमेंट मैनेजर के अलावा सभी पदों के लिए एक/दो/5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स डिग्री होना भी अनिवार्य है।

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर के लिए) आयु सीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर) के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 32 साल के बीच होना अनिवार्य है। इसके अलावा ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) के लिए एज लिमिट 21 से 40 साल तय की गई है।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

आईबीपीएस ने एग्जाम की तारीख, सिलेबस और पैटर्न जारी कर दिया है। ऑफिस असिस्टेंट पर पर उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। इंटरव्यू नहीं होगा। प्रारम्भिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को होगा।  वहीं ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त स्कोर के आधार पर तैयार किया जाएगा। आईबीपीएस आरआर पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 22 और 23 नवंबर को आयोजित होगा। मेंस 28 दिसंबर को होगा। इस दिन ऑफिसर स्केल 2 और 3 परीक्षा भी होगी।

कितना मिलेगा वेतन?

  • ऑफिस असिस्टेंट- 35,000 रुपये से लेकर 37,000 रुपये तक
  • ऑफिसर स्केल-1- 60,000 रुपये से लेकर 61,000 रुपये तक
  • ऑफिसर स्केल-2- 75,000 रुपये से लेकर 77,000 रुपये तक
  • ऑफिसर स्केल-3- 80,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews