
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने IBPS RRB ऑफिसर 2 और 3 के लिए ऐड्मिट कार्ड (IBPS RRB Admit Card) जारी कर दिए। उम्मीदवार ऑनलाइन ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS RRB ऑफिसर स्केल 2 और IBPS RRB ऑफिसर स्केल 3 की परीक्षा 24 सितंबर 2022 को आयोजित होगी।
यह भी पढ़े… LIC New Policy: एलआईसी ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान, यह नई स्कीम बनेगी बुढ़ापे का सहारा, जानें डिटेल्स
जनरल बैंकिंग ऑफिसर, स्पेशलिस्ट कैड्री के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों को बिना ऐड्मिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही सेंटर पर कोई भी पहचान पत्र (Identity proof) का लाना भी जरूरी होगा। ऐड्मिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
ऐसे करें ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ibps.in पर विजिट करें।
- फिर ऐड्मिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रेजिस्ट्रेशन नंबर या रॉल नंबर और पासवर्ड को स्क्रीन पर डालें।
- अब अपका ऐड्मिट कार्ड स्क्रीन पर होगा, इसका प्रिन्ट आउट निकाल लें।
ऐड्मिट कार्ड डोनलोड करने की लिंक: https://ibpsonline.ibps.in
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

