जारी हुआ IBPS RRB PO प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक, मुख्य परीक्षा पर आई अपडेट, जानें डिटेल 

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 और 4 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। 17 सितंबर को स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए हैं।
ibps rrb po

IBPS RRB PO Scorecard: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ का स्कोरकार्ड 17 सितंबर मंगलवार को जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अपने अंक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आईबीपीएस ने मुख्य परीक्षा से संबंधित अहम नोटिस भी जारी किया है। स्कोरकार्ड 20 सितंबर तक उपलब्ध रहेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 और 4 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले लाखों कैंडीडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय के अंक विस्तार में उपलब्ध होते हैं।

ऐसे चेक करें स्कोर (How to download scorecard)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recent Updates” के सेक्शन में जाकर CRP-RRBs- XII स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें। “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखेगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप स्कोरकार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

मुख्य परीक्षा को लेकर आईबीपीएस ने जारी की गाइडलाइंस (IBPS RRB PO Mains Exam) 

आईबीपीएस ने मुख्य परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। मेंस एग्जाम 29 सितंबर 2024 को ऑनलाइन मोड आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचना पुस्तिका और कॉल लेटर में दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा कॉल लेटर और अन्य अपेक्षित दस्तावेजों के साथ प्रमाणित प्रारंभिक परीक्षा को कॉल लेटर भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होय। अभ्यर्थियों की पहचान कॉल लेटर, उपस्थिति पत्र और जमा किए गए अपेक्षित दस्तावेजों में दिए गए विवरण के आधार पर सत्यापित की जाएगी।

ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए राशन कार्ड ,लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस वैध प्रमाण पत्र  के रूप में स्वीकार नहीं काएंगे। बड़े अक्षरों में हस्ताक्षर भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने अपना नाम बदल लिया है, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति तभी दी जाएगी जब भी मूल राजपत्र अधिसूचना, अपना मूल विवाह प्रमाण पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे। मुख्य परीक्षा के दौरान  फोटोग्राफ और बायोमैट्रिक डेटा लिया जाएगा । जिसका मिलान आवेदन में दिए गए विवरण से किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews