IBPS RRB Recruitment 2024: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 9995 पदों पर चल रही भर्ती, आवेदन करने का आज आखरी मौका

IBPS RRB Recruitment 2024: आईबीपीएस ने रूरल बैंक में विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज ही आवेदन कर दें।
bank jobs 2024

IBPS RRB Recruitment 2024: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आईबीपीएस ने रूरल बैंक में 9995 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। आवदेन करने की आखरी तारीख आज यानी 27 जून है। आवदेन करने के लिए आपको इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पोर्सोनेल सेलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in.पर जाना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9995 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। बता दें कि ये पद विभिन्न रूरल बैंकों के लिए हैं वहीं इसके माध्यम से अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। जिसमें ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल – I, ऑफिसर स्केल 2, ऑफिसर स्केल 3 है। इसके साथ ही असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर आदि पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

आयु सीमा और योग्यता

किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। वहीं ऑफिसर स्केल III के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल II पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 32 साल जबकि, ऑफिसर स्केल I पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल है। ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया क्या होगी

इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। उम्मीदवारों को पहले प्री परीक्षा देनी होगी फिर मेन्स एग्जाम आयोजित होगा। पहला चरण पास करने वाला उम्मीदवारों को ही अगले चरण में बैठने दिया जाएगा। वहीं कुछ पदों के लिए इंटरव्यू भी आयोजित होगा लेकिन उम्मीदवारों को पहले दो चरण सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे।

जानिए कितनी है सैलरी

विभिन्न पदों के लिए सैलरी पद के अनुसार है। क्लर्क पद के लिए 15 से 20 हजार रुपये, ऑफिसर स्केल I पीओ पद किए 29 से 33 हजार रुपये, स्केल II पद के लिए 33 से 39 हजार रुपये और स्केल III पद के लिए 38 से 44 हजार रुपये हर महीने के दिए जाएंगे।

इन बैंकों में मिलेगी नौकरी

  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • केनरा बैंक
  • इंडियन बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews