IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित होने वाली है। प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 
IBPS SO Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा (IBPS SO Exam 2026) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार 29 अगस्त तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर 20 से लेकर 29 अगस्त के बीच डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को सही इंटरनेट स्पीड और लॉग इन क्रेडेंशियल सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है। यदि उम्मीदवार  ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने में असफल होते हैं, तो 5 मिनट के गैप के बाद दोबारा कोशिश करने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, जरूरी गाइडलाइंस और जानकारी उपलब्ध होती है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ इंफॉर्मेशन हैंडआउट भी जारी कर दिया गया है। जिसमें एग्जाम पैटर्न समेत विभिन्न जानकारी दी गई है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर CRP Specialist Officers- XIV ई कॉल लेटर के लिंक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

परीक्षा पैटर्न जानें 

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। इसमें 4 सेक्शन शामिल होंगे- इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग, क्वांटिटिव एप्टिट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज। प्रत्येक सेक्शन में 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। केवल प्रोफेशनल नॉलेज का सेक्शन अधिकतम 50 अंक का होगा। इंग्लिश लैंग्वेज को छोड़कर तीनों सेक्शन का माध्यम इंग्लिश और हिंदी दोनों होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 20 मिनट होगी। प्रत्येक क्षेत्र के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर के लिए  1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।

परीक्षा की तारीख 

आईबीपीएस आइसो भर्ती परीक्षा के तहत कुल 1035 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्पेशलिस्ट ऑफिसर के तौर पर देशभर के 11 अलग-अलग पब्लिक सेक्टर बैंकों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 29 अगस्त को होने वाला है। मुख्य परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगा। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews