ICMR में हो रही है जूनियर नर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती , 20 फरवरी तक ही कर सकते हैं आवेदन

नर्सिंग घोटाले को उजागर करना पड़ा महंगा, व्हिस्लब्लोअर रवि परमार नहीं दे पाएंगे MSC नर्सिंग चयन परीक्षा

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट।  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च -नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मलेरिया रिसर्च ( ICMR -NIMR ) द्वारा 15 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।  जिसमें उम्मीदवारों को जूनियर्स लैबोरेट्री,  टेक्निशियन , DEO और फील्ड वर्कर जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा।  बता दें कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन से 20 फरवरी 2022 तक ही जारी है। आवेदन 11 फरवरी 2022 को ही शुरू हो चुके थे। जिन्हें भी मेडिकल क्षेत्र में रूचि हो वह इसके लिए आईसीएमआर के ऑफिशियल वेबसाइट http://@main.icmr.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े … IPL के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी कौन है?

जूनियर मेडिकल ऑफिसर ( Junior medical officer) लिए के लिए 2 पद , लैबोरेट्री टेक्निशियन ( Laboratory technician) के लिए एक पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर ( Data entry operator ) के लिए 3 पद और फील्ड वर्कर ( Field worker ) के लिए 4 पद तथा जूनियर नर्स ( Junior nurse ) के लिए 3 पद रिक्त हैं। 17000 से लेकर 7000 तक के बीच में वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस/ साइंस में 12वीं पास / इंटर / हाई स्कूल का एजुकेशनल क्वालीफिकेशन अनिवार्य होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews