आईसीएमआर ने निकाली 74 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, कहीं छूट न जाएं सरकारी नौकरी का अवसर, जानें डीटेल

Teacher Recruitment 2024

ICMR Recruitment: द इंडियन काउन्सिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन और लैबोरेट्री अटेंडेंट के पद पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 74 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://main.icmr.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन 5 नवंबर 2013 तक आवेदन कर सकते हैं।  टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 22, टेक्नीशियन के लिए 21 और लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए 31 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ‌टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य होगा। टेक्नीशियन के लिए 12वीं पास (साइंस) करना और डिप्लोमा की डिग्री होना जरूरी होगा। वहीं लैब अटेंडेंट के पद पर 10वीं पास आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, टेक्नीशियन के लिए 28 वर्ष और लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन 25 और 26 नवंबर को होगा। टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति के बाद पे लेवल 6 के तहत 35,400-1,12,400 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी। टेक्नीशियन टेक्नीशियन पद के लिए पे लेवल 2 के तहत 19,900-63,200 और लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए पेय लेबल एक के तहत 18000-56,900 तक की सैलरी होगी। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिला/पीडबल्यूडी/एससी/एसटी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस से मुक्त किया गया है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। (Official Notification Link)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews