ICMR Recruitment: स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 64,000 रुपये तक की सैलरी, जानें डीटेल

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आईसीएमआर- National Institute Of Immunaetology, डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने भर्ती के नोटिफिकेशन (ICMR Recruitment) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक स्टाफ नर्स, साइंटिस्ट सी और मेडिकल सोशल वर्कर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 3 है।

यह भी पढ़ें…Samsung Galaxy A14 और Galaxy S23 Ultra मचाएंगे धमाल, जल्द होगी दोनों की लॉन्चिंग, यहाँ जानें सबकुछ

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। डिप्लोमा, स्नातक और मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते। आवेदन करने के लिए साइंटिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 साल है वहीं स्टाफ नर्स पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 साल है। योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

यह भी पढ़े…Education Loan : एजुकेशन लोन से आसान होगी क्वालिटी शिक्षा की राह, सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहें यह बैंक, जानें नियम और फीचर्स

सैलरी और आवेदन

विभिन्न पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग सैलरी भी दी जाएगी। साइंटिस्ट सी पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को ₹64000 प्रतिमाह सैलेरी मिलेगी। वहीं मेडिकल सोशल वर्कर को ₹32000 और स्टाफ नर्स को एक ₹30500 तक की सैलरी मिलेगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, योग्यता और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews