IDBI Bank ESO Result : जारी किया आईडीबीआई बैंक ने ईएसओ परीक्षा का का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

अब उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
result

IDBI Bank ESO Result : बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) ने एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन्स (ईएसओ) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे है वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in/ पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईडीबीआई ने एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन्स भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, अब उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होगा।

इन तारीखों पर आयोजित की गई लिखित परीक्षा

गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ने इन पद पर उम्मीदवारों का चयन 1 दिसंबर 2024 को परीक्षा के आधार पर की है, जिसका परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.idbibank.in/ पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन्स ग्रेड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews