IDBI Bank Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और एप्लीकेशन फीस

अगर आप बैंकिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए 19 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
IDBI Bank Recruitment

अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली गई है। ग्रेट ओ और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर निकल गई इस भारती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 8 मार्च 2026 से इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं वह 19 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

आईडीबीआई बैंक में निकाली गई इस भर्ती में 1300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड 1 के 200 पद और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेट ओ के 1100 पद रखे गए हैं। चलिए इस भर्ती की योग्यता, फीस और चेन प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इन दोनों पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग मांगी गई है। जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ओ और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना आवश्यक है। आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी है फीस

जो उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उन्हें कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए फीस 1050 रुपए और एससी एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ढाई सौ रुपए रखी गई है।

कैसे होगा चयन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों को पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews