IDBI Recruitment 2025 : 650 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 12 मार्च तक करें आवेदन, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड O के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो रही है। जिसमें अभ्यर्थी अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान करने की भी अंतिम तिथि यही है।
SARKARI jobs 2025

IDBI Bank Recruitment 2025: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) के जरिए 12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दे कि आईडीबीआई बैंकिंग और फाइनेंस में 1 साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए युवा, डायनेमिक ग्रेजुएट्स से आवेदन आमंत्रित करता है। इसके तहत संबंधित परिसर में 6 महीने की क्लासरूम स्टडी, 2 महीने की इंटर्नशिप और आईडीबीआई बैंक की ब्रांचेस/ऑफिस/सेंटर्स में 4 महीने का ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है।

IDBI Bank Job Vacancy 2025

कुल पद: 650

पदों का विवरण

  • सामान्य (UR) 260
  • एससी 100
  • एसटी 54
  • ओबीसी 171
  • ईडब्ल्यूएस 65

योग्यता: जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 01.03.2000 से पहले और 01.03.2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट के बाद ऑनलाइन टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसका गलत उत्तर उम्मीदवार द्वारा दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काट लिए जाएंगे ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें।

आवेदन शुल्क: अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये निर्धारित है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।

ट्रेनिंग और सैलरी: अभ्यर्थियों को 6 महीने की क्लास में ट्रेनिंग मिलेगी। 2 महीने की इंटर्नशिप और 4 महीने की ऑन जॉब ट्रेनिंग करनी होगी। प्रशिक्षण अवधि (6 महीने) में अभ्यर्थियों को 5,000 प्रति माह और इंटर्नशिप अवधि (2 महीने) में 15,000 प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों का वेतन 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये (CTC) तक होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews