IDBI Recruitment: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए 14 जुलाई 2026 से लिंक एक्टिव होगा। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स...
jobs

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ऑडिट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लीगल और सिक्योरिटी विभाग में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 31 पदों को भरा जाएगा।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तय की गई है। ​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (www.idbibank.in) के करियर (Careers) सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

IDBI Bank SO Recruitment 2026

पदों का विवरण

  • ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) 10 पद
  • इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट विभाग (IMD) – प्रिमाइसेस 8 पद
  • लीगल (कानूनी विभाग) 9 पद
  • ​सिक्योरिटी ऑफिसर (सुरक्षा अधिकारी) 4 पद

​शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार B.Tech, B.E, M.Tech, M.E (IT/सिविल/इलेक्ट्रिकल) या लॉ (विधी) में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Experience) भी मांगा गया है।
​
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 25 से 35 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

​आवेदन शुल्क

  • ​सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के लिए: ₹1050/-
  • ​SC, ST और PWD वर्ग के लिए: ₹250/-
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग/ वॉलेट से  शुल्क जमा कर सकते हैं।

​चयन प्रक्रिया: ​योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमिनरी स्क्रीनिंग (दस्तावेजों और अनुभव की जांच), ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी: अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी तय की गई है।

  • डिप्टी जनरल मैनेजर (ग्रेड D) 102300-2980(4)-114220-3360(2)-120940
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड C) 85920-2680(5)-99320-2980(2)-105280
  • मैनेजर (ग्रेड B) 64820-2340(1)-67160-2680(10)-93960

IDBI SO Recruitment notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews