IDBI Recruitment 2025 : 676 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 20 मई तक करें आवेदन, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

आईडीबीआई बैंक इन पदों पर चयन ऑनलाइन टेस्ट , दस्तावेज़ सत्यापन , व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
IDBI Bank Recruitment 2025

IDBI Bank Recruitment 2025: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट JAM ग्रेड O के 600 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) के जरिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट (OT), दस्तावेज़ सत्यापन (DV), व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और भर्ती पूर्व मेडिकल रेस्ट (PRMT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 08 जून, 2025 को देश भर में आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की लागत (CTC) के आधार पर 6.14 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच मिलेगा। ज्वाइनिंग के समय 6.50 लाख (क्लास ए शहर)।

IDBI Bank Job Vacancy 2025

कुल पद: 676

पदों का विवरण

  • अनारक्षित 271 पद
  • ओबीसी के लिए 124
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 67
  • एससी के लिए 140,
    एसटी के लिए 74 पद आरक्षित हैं।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सरकार/सरकारी निकायों जैसे एआईसीटीई, यूजीसी आदि द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 55%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। केवल डिप्लोमा कोर्स पास करना पात्रता मानदंड को पूरा करने के रूप में नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों से कंप्यूटर में दक्षता की अपेक्षा की जाती है।

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।1 मई 2025 तक

आवेदन शुल्क: अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये निर्धारित है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 मई 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 20 मई 2025
  • ऑनलाइन परीक्षा की तारीख: 8 जून 2025 (रविवार)

https://www.idbibank.in/pdf/careers/Detailed-advertisement-JAM-2025-26.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews