ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, IGCAR ने निकाली 198 पदों पर भर्ती, 13 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन 

इंदिरा गांधी सेंटर एटॉमिक रिसर्च ने 198 पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट www.igcar.gov.in है।
IGCAR Recruitment 2024

IGCAR Recruitment 2024: इंदिरा गांधी सेंटर एटॉमिक रिसर्च ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 198 है। जिसमें से फिटर के लिए 46, टर्नर के लिए 7, मैकेनिक के लिए 10, इलेक्ट्रीशियन के लिए 22, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस के लिए एक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 15, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए 18,  ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के लिए 12, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग के लिए 9, प्रोसेस प्लांट ऑपरेटर के लिए 12, कारपेंटर के लिए 4, सिविल मिस्त्री के लिए चार, प्लंबर के लिए 2, वेल्डर के लिए 14, हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट के लिए तीन और पीएएसएए के लिए 19 पद खाली हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (IGCAR Apprentice Vacancy Eligibility)

संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी। 13 अक्टूबर 2024 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3  वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary)

आईटीआई कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद  2 वर्ष आईटीआई ट्रेनिंग कोर्स वाले कैंडीडेट्स को 8050 रुपये और एक वर्ष आईटीआई ट्रेनिंग कोर्स वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपये स्टाइपेंड हर महीने मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन (How to apply?)

सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट https://www.igcar.gov.in/ पर जाएं। “Oppurtunities” टैब पर जाकर “Recruitment” के ऑप्शन पर क्लिक करें। दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ें और आवेदन पत्र को भरें। सही  साइज और फॉर्मेट में फोटो और दस्तावेजों को अपलोड करें। आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews