IGI एविएशन सर्विसेस में 1446 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 30 साल, अच्छी सैलरी, जानें पात्रता डिटेल्स

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण और लोडर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
jobs

IGI Aviation Service Recruitment 2025: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईजीआई एविएशन सर्विसेज ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के 1400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कक्षा दसवीं पाठ्यक्रम स्तर के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, एप्टीट्यूड और रीजनिंग, अंग्रेजी और एविएशन विषय से संबंधित 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

Delhi Airport Job 2025

कुल पद: 1446

पदों का विवरण

  • एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 1017 पद
  • लोडर के लिए 429 पद

योग्यता: एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी पास होना चाहिए। इससे ऊपर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।लोडर के लिए मैट्रिकुलेशन परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। इस पद पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन योग्य हैं। यदि अभ्यर्थी दोनों पदों के लिए पात्र हैं, तो दोनों पोस्ट पर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए परीक्षा शुल्क अलग-अलग देना होगा। इन पदों पर फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं। ग्राउंड स्टाफ के लिए 10वीं पास आईटीआई वाले अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा: एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18-30 साल और लोडर के लिए 20-40 वर्ष तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

सैलरी: एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ को 25000 से 35000 रुपये और लोडर को 15000 से 25000 तक सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा,इंटरव्यू । लोडर के लिए कोई इंटरव्यू नहीं ।

आवेदन शुल्क: एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ : 350 रुपए, लोडर्स : 250 रुपए

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews