इग्नू में निकली 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 81 हजार तक होगा वेतन, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 21 दिसंबर है लास्ट डेट

bank jobs 2024

IGNOU Recruitment 2023: इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जूनियर अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट के लिए 50 और स्टेनोग्राफर के लिए 52 पद रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन पोर्टल 22 से 25 दिसंबर तक खुलेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इससे संबंधित नोटिफिकेशन जल्द ही जारी हो सकता है।

योग्यता 

दोनों पदों पर 12वीं पास/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कैंडीडेट्स की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 w.p.m और हिंदी में 35 w.p.m होनी चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 w.p.m और हिंदी टाइपिंग स्पीड 35 w.p.m होनी चाहिए। इसके अलावा शॉर्ट हैंड की टाइपिंग स्पीड 80 w.p.m होनी चाहिए।

आयु सीमा और वेतन

जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। वहीं  स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। जूनियर असिस्टेंट के लिए 7वें सीपीसी लेवल दो के तहत 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। वहीं स्टेनोग्राफर पद के लिए लेवल 4 के तहत 81100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन प्रक्रिया

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस का भुगतान करना होगा पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क भुगतान किया जा सकता है।

  • सबसे पहले https://ignouexams.nta.nic.in या http://recruitment.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भरें।
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर के स्कैन्ड इमेज को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और एग्जामिनेशन सेंटर का चयन करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews