IHBAS Recruitment: सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, मिलेगा 2 लाख से ज्यादा का वेतन

IHBAS Recruitment: सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, मिलेगा 2 लाख से ज्यादा का वेतन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवीयर और ऐनलिटिक साइंस (IHBAS) ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पद पर इंटरव्यू के आधार पर भर्ती होगी। सीनियर रेजिडेंट के पद पर 58 वैकेंसी है, तो वहीं जूनियर रेज़िडन्ट के पद पर 56 वैकेंसी है।  15, 21, 22 और 23 मार्च को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि सीनियर रेजिडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीजी की डिग्री होना अनिवार्य होगा, तो वहीं जूनियर रेजिडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या फिर किसी मेडिकल कॉलेज की डिग्री होना अनिवार्य होगा। कुल 114 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े…MP में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना? बजट सत्र से पहले आया मंत्री का बड़ा बयान- कर्मचारियों को होगा लाभ!

23 मार्च 2022 तक की आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है,  कम से कम 67,700 रुपये की सैलरी सीनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को दी जाएगी। तो वहीं जूनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को कम से कम ₹56100 की सैलरी दी जाएगी, बात अधिकतम  सैलरी की करें, तो अधिकतम 20,8700 रुपये  सीनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को दी जाएगी। उम्मीदवारों के चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा इस दौरान उन्हें अपने आवेदन पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए बताए गए पते पर जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ihbas.delhigovt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews