IIMC में जॉब का सुनहरा मौका, टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर की जा रही भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

क्या आप IIMC में जॉब करना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो यह खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। बता दें कि IIMC में टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चलिए जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और योग्यताएं क्या होनी चाहिए।
IIMC

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (IIMC) देश के उच्च संस्थानों में गिना जाता है। इस संस्थान में नौकरी करने के लिए उम्मीदवार इंतजार करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही युवाओं में शामिल हैं और ऐसा अवसर देख रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। इस संस्थान ने टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन नई दिल्ली, डेहराडून, कोट्टायम, अमरावती, आइजोल और जम्मू कैंपस के लिए जारी किया गया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऐसे में अगर आप भी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है और क्या योग्यताएं होनी चाहिए।

योग्यता पर नजर डालें

सबसे पहले योग्यता पर नजर डाली जाए तो बता दें कि जिन उम्मीदवारों के पास जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, पब्लिक रिलेशन, मैनेजमेंट, डिजिटल मीडिया आदि विषयों में मास्टर की डिग्री होगी, उन्हें आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इन सभी डिग्रियों में कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट प्लस संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा भी मान्य होगा। साथ ही जो उम्मीदवार UGC NET पास कर चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इन सभी उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 साल का टीचिंग या प्रोफेशनल अनुभव होना भी अनिवार्य है और अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इन पदों पर की जा रही भर्ती

वहीं IIMC में हो रही इन भर्तियों पर नजर डाली जाए तो बता दें कि IIMC को एकेडमिक कम टीचिंग एसोसिएट के कुल पांच पदों पर भर्ती करनी है। ये पद न्यू मीडिया, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म और ब्रांड मैनेजमेंट जैसे कोर्स के लिए भरे जा रहे हैं। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तय की गई है। इसलिए इससे पहले आपको आवेदन अवश्य कर लेना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

वहीं सैलरी की बात की जाए तो इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अच्छी खासी सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। हालांकि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क देना होगा। कैंडिडेट को ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना पड़ेगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

ऐसे में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि सभी आवेदन ऑफ़लाइन रूप से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आपको आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे Deputy Registrar, IIMC, Aruna Asaf Ali Marg, JNU, New Delhi – 110067 के पते पर भेजना होगा। इसके अलावा अगर आप इसके लिए और जानकारी चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी अधिक जानकारी मिल जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews