IISC Recruitment 2022 : 100 टेक्निकल असिस्टेंट के लिए वैकेंसी, इतनी होगी सैलेरी

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC Recruitment 2022) बेंगलुरु को टेक्निकल असिस्टेंट चाहिए। IISC ने इसके लिए 100 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। IISC के नोटिफिकेशन में वैकेंसी से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है जिसे IISC की आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in पर देखा जा सकता है।

IISC के लिए टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है,  इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2022 है।

ये भी पढ़ें – Teacher Recruitment : TGT-PGT शिक्षक सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, 22 फरवरी तक करें आवेदन, जाने पात्रता और नियम

ये है पदों का विवरण 

टेक्निकल असिस्टेंट – 100 पद
अनारक्षित – 42
ओबीसी – 25
SC – 16
ST – 07
EWS – 10

ये भी पढ़ें – MP WEATHER : फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदक के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ B Tech/BE /B Arch/B Sc /BCA/BV Sc की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इतनी होगी सैलरी 

चयनित आवेदक को 21,700 रुपये के साथ संस्थान द्वारा दिए जाने भत्ते मिलकर सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चमक के साथ खुले सोना -चांदी, ये हैं ताजा रेट

ये है आवेदन के साथ ली जाने वाली फ़ीस 

सामान्य, ओबीसी और EWS श्रेणी के आवेदक को 500 रुपये आवेदन फ़ीस के रूप में देना होंगे वहीँ SC / ST / PWD /महिला / ट्रांसजेंडर /पूर्व सैनिक श्रेणी के आवेदक को किओ शुल्क नहीं देना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews