IIT BHU ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन, जानें फीस, पात्रता और वेतन 

आईआईटी बीएचयू ने 50 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्रता और आयु सीमा पोस्ट पर निर्भर करती है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IIM Indore Recruitment 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने एडमिनिस्ट्रेटिव, टेक्निकल, लाइब्रेरी इंजीनियरिंग और राजभाषा कैडर में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती (IIT BHU Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर शाम 5:00 बजे तक SAMARTH पोर्टल http://iitbhunt.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की प्रिंटेड कॉपी स्पीड पोस्ट के जरिए रजिस्ट्रार, आईआईटी बीएचयू वाराणसी को भी भेजनी होगी। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ग्रुप बी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारओं को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ग्रुप सी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD और सभी महिलाओं उम्मीदवारओं को ग्रुप बी और ग्रुप दी दोनों पदों के लिए आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 55 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जूनियर सुपरीटेंडेंट के लिए 21, जूनियर टेक्नीशियन (ग्रुप-1) के लिए 4, जूनियर टेक्नीशियन ग्रुप 2 के लिए 11, जूनियर टेक्नीशियन ग्रुप 3 के लिए तीन, जूनियर टेक्नीशियन ग्रुप 4 के लिए चार और ग्रुप 5 के लिए चार पद खाली हैं। लाइब्रेरी अस्सिटेंट के लिए दो, असिस्टेंट इंजीनियर के लिए दो, जूनियर इंजीनियर के लिए तीन और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए एक पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित विषय में बीई/बीटेक/बीएससी/बीआर्क/डिप्लोमा/बैचलर्स डिग्री होल्डर्स फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 2 से 8 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए, जो पोस्ट पर निर्भर करेगा। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

जूनियर सुपरीटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। जूनियर टेक्नीशियन के सभी ग्रुप के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। वहीं जूनियर लाइब्रेरी अस्सिटेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद इसके बाद लिखित परीक्षा/प्रेजेंटेशन/ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन हो सकता है। चयन प्रक्रिया पोस्ट पर निर्भर करेगी। संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और करण के साथ शॉर्ट लिस्ट और शॉर्ट लिस्ट न किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

ग्रुप बी पदों पर नियुक्ति के बाद लेवल 7वें वेतन आयोग के लेवल 6 से 8 के तहत वेतन मिलेगा। ग्रुप सी यानी जूनियर टेक्नीशियन और जूनियर लाइब्रेरी अस्सिटेंट पदों पर नियुक्ति के बाद लेवल 3 के तहत वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews